फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SIB team investigated the firm of the steel bar trader, got Rs 22 lakh deposited

Gorakhpur News: एसआईबी की टीम ने सरिया व्यापारी के फर्म की जांच की, 22 लाख रुपये कराए जमा

Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SIB team investigated the firm of the steel bar trader, got Rs 22 lakh deposited
एसआईबी ने कर चोरी मामले में व्यापारी से जुर्माना के रूप में वसूला 22 लाख
विज्ञापन

गोरखपुर। जीएसटी एसआईबी की टीम ने शहर के राजेंद्रनगर और खोराबार में सरिया के एक बड़े व्यापारी के दो प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम की जांच में कई प्रकार की अनियमितता मिली। साथ ही व्यापारी कर चोरी करते हुए मिले। इसके बाद जीएसटी एसआईबी ने व्यापारी पर जुर्माना लगाते हुए उससे 22 लाख रुपये जुर्माना की राशि जमा कराई। इस कार्रवाई के बाद अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जीएसटी एसआईबी की टीम बृहस्पतिवार को विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू संजय कुमार के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर उदित नारायण सिंह के नेतृत्व में सरिया व्यापारी के दो प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच के दौरान फर्म से सरिया बिक्री में कई प्रकार की अनियमितता मिली। यही नहीं कागजातों की जांच की गई तो कर चोरी का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद व्यापारी पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीएसटी एसआईबी ने व्यापारी से 22 लाख रुपये जुर्माने के रूप में जमा कराया। इधर, सरिया व्यापारी के यहां हुई कार्रवाई के बाद अन्य बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू संजय कुमार ने बताया कि फर्म की जांच के दौरान कई प्रकार की अनियमितता मिली थीं। इसके आधार पर उनपर जुर्माना लगाया गया था। अन्य फर्म की भी जांच कराई जाएगी। कर चोरी करने वालों के विरुद्ध यह अभियान लगातार चलता रहेगा। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर आशुतोष पाठक, अमित शास्त्री व राज्य कर अधिकारी रीना मिश्रा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed