{"_id":"6851bc4d64e0b64e180c144e","slug":"gorakhpur-news-shrimad-bhagwat-puran-will-be-published-pictorially-on-thin-art-paper-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-973728-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पतले आर्ट पेपर पर चित्रमय प्रकाशित किया जाएगा श्रीमद्भागवत पुराण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पतले आर्ट पेपर पर चित्रमय प्रकाशित किया जाएगा श्रीमद्भागवत पुराण
विज्ञापन
पतले आर्ट पेपर पर छपने से पुस्तक का वजन रहेगा कम
गोरखपुर। गीताप्रेस ने एक नई पहल करते हुए चित्रमय श्रीमद्भागवत महापुराण को आर्ट पेपर पर दो खंडों में प्रकाशित करने की योजना बनाई है। इस ग्रंथ को पहली बार और बढ़िया गुणवत्ता वाले पतले आर्ट पेपर पर प्रकाशित किया जाएगा। गीता प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, पतले आर्ट पेपर पर प्रकाशित होने से ग्रंथ का वजन कम रहेगा। श्रद्धालुओं को पढ़ने और इसे रखने में सुविधा होगी।
गीताप्रेस ने इसी तरह से श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता (''''''''गीता प्रबोधिनी''''''''), श्रीदुर्गासप्तशती, संक्षिप्त शिवपुराण और सुंदरकांड को भी चित्रमय रूप में प्रकाशित किया है। गीता और रामचरितमानस के साथ अन्य धार्मिक ग्रंथों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रबंधन ने अब श्रीमद्भागवत महापुराण को भी आर्ट पेपर पर प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। गीता प्रेस के प्रोडक्शन मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि इसके लिए गीता प्रेस में 18 टन पेपर मंगाया गया है। पहली बार में श्रीमद्भागवत पुराण के दोनों खंड की 3,000 प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। गीताप्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि आर्ट पेपर पर प्रकाशित पुस्तकों की बिक्री में भारी वृद्धि हो रही है। श्रीमद्भागवत पुराण को चित्रमय छापने की तैयारी तेज हो गई है।