फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shops in front of the park at Indira Bal Vihar will be demolished, shopping complex will be built.

Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर पार्क के आगे की टूटेंगी दुकानें, बनेगा शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स

Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shops in front of the park at Indira Bal Vihar will be demolished, shopping complex will be built.
जीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी, पीपीपी मॉडल पर होगा विकास
विज्ञापन

नया गोरखपुर के लिए बैजनाथपुर और विशुनपुर गांव में खरीदी जाएगी जमीन
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस विभाग को भी दिए जाएंगे 20 लाख रुपये

गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार पर पार्क के आगे जीडीए की तरफ से बनवाए गए कियोस्क (दुकानें) टूटेंगे। यहां की करीब 1600 वर्ग मीटर जमीन निजी बिल्डर को दी जाएगी। इस पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पार्क को भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा नया गोरखपुर के लिए विशुनपुर और बैजनाथपुर गांव की जमीनें खरीदी जाएंगी। शहर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी बढ़ाने के लिए जीडीए, पुलिस विभाग को भी 20 लाख रुपये अनुदान देगा।
ये निर्णय हुए है जीडीए बोर्ड की 127वीं बैठक में। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से जीडीए सभागार में कमिश्नर/ गोरखपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें इंदिरा बाल विहार पर पहले के बने कियास्कों को ध्वस्त कर नया शापिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई। उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि शापिंग कॉम्प्लेक्स का विकास पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। जमीन किराए पर बिल्डर को दी जाएगी, जिस पर वे कॉम्प्लेक्स का विकास करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में गोरखनाथ इलाके में बनने वाले कुस्मी एन्क्लेव के बदले मानचित्र को भी मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा खोराबार में अधिग्रहित भूमि के संबंध में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत नया गोरखपुर के लिए राजस्व ग्राम बैजनाथपुर व विशुनपुर में जमीन खरीदने व अधिग्रहण किए जाने की स्वीकृति भी बोर्ड ने दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोराबार में अनार्जित भूखंडों को फेज-2 में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित आय-व्यय और वित्तीय वर्ष 2025-26 के अनुमानित बजट की स्वीकृति प्रदान की गई।
ऑपरेशन त्रिनेत्र को दिया जाएगा अनुदान
शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र को जीडीए भी अपना आर्थिक सहयोग देगा। बोर्ड बैठक में तय हुआ कि इसके लिए 20 लाख रुपये पुलिस विभाग को योगदान के रूप में दिया जाएगा।
क्रूज को किराए में तीन माह की मिलेगी छूट
बैठक में रामगढ़ताल में संचालित क्रूज को तीन महीने के किराए में छूट देने पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि क्रूज की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह छूट देने का निर्णय लिया गया है।
--
इन योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान खोराबार टाउनशिप, मेडिसिटी योजना, राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी योजना और निर्माणाधीन कन्वेंशन सेन्टर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। कमिश्नर ने कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताल रिंग रोड की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि 28 फरवरी तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। वहीं नया सवेरा पार्ट-2 योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण को 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इन दोनों का मुख्यमंत्री से लोकार्पण कराया जाएगा।

-----
कार्यों की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल
गोरखपुर। बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर कर कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता न किया जाय। शहर के विकास के लिए ये परियोजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए निर्माण प्रक्रिया में सभी मानकों का पूर्णत: पालन होना चाहिए। इस दौरान डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, डीएफओ विकास यादव, जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह समेत बोर्ड के सभी सदस्य और नामित सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed