{"_id":"68c092f0e76c9e04d107c577","slug":"gorakhpur-news-shopkeepers-accounts-frozen-due-to-cyber-fraud-plea-for-justice-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1066209-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: साइबर ठगी से दुकानदारों के खाते फ्रीज, न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: साइबर ठगी से दुकानदारों के खाते फ्रीज, न्याय की गुहार
विज्ञापन
रुपये गंवाने के बाद थाना और साइबर सेल का चक्कर काट रहे पीड़ित
कैंपियरगंज। कस्बे में तीन दुकानदार साइबर ठगी के शिकार हो गए। आरोप है कि एक जालसाज ने फोनपे एप के क्यूआर कोड के जरिये रकम भेजकर दुकानदारों से नकद पैसा लिया और बाद में साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराकर उनके बैंक खाते फ्रीज करवा दिए। पीड़ित दुकानदार अब पुलिस और साइबर सेल के चक्कर काट रहे हैं। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, चौमुखा नगर पंचायत निवासी अमन कुमार गुप्ता की आनंद इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल प्वाइंट दुकान पर 30 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे एक व्यक्ति आया। उसने 50,500 और 20,200 रुपये फोनपे के माध्यम से भेजे और अमन से नकद रुपये ले लिए। पूरा घटनाक्रम दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद है। इसके बाद उसी व्यक्ति ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और अमन का बैंक खाता फ्रीज करा दिया। इसी प्रकार की वारदात नदीम कंप्यूटर पर भी हुई। दुकान मालिक मोहम्मद नदीम के अनुसार, 30 अगस्त की शाम 7:21 बजे उनके खाते में 10,100 रुपये भेजे गए और आरोपी ने नकद ले लिया। वहीं, ओम मोबाइल कैंपियरगंज पर भी इसी दिन शाम 7:11 बजे 12,120 रुपये भेजकर ठग ने नकद रुपये ले लिए। बाद में उनके खाते भी फ्रीज हो गए। जांच में पता चला कि आरोपी गोरखनाथ के हुमायुंपुर उत्तरी का रहने वाला है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वह बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से आया था। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने पहले साइबर थाना गोरखपुर और फिर गोरखनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन एफआईआर तक नहीं लिखी गई।