फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shopkeeper attacked for demanding money for cigarettes, case registered

Gorakhpur News: सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार पर किया था हमला, केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shopkeeper attacked for demanding money for cigarettes, case registered
चिलुआताल पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल काॅलेज गेट के सामने शुक्रवार की रात दो कार में सवार मनबढ़ों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार और उसके भाई को पीट दिया था। इस मामले में रविवार की रात चिलुआताल पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, बलवा व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात 12 बजे दो कार में सवार गौरव पांडेय, मंटू पासवान, विवेक चौहान समेत कुछ अज्ञात लोग बीआरडी मेन गेट के सामने ठेले पर पान मसाला व सिगरेट बेचने वाले दुकानदार राजेश के पास पहुंचे। एक पैकेट सिगरेट लेकर पीने लगे। जाते समय दुकानदार ने सिगरेट का पैसा मांगा तो मनबढ़ गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर दुकानदार राजेश व उसके भाई बृजेश को पीट दिया। उस समय 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी मेडिकल काॅलेज गेट के सामने ही खड़ी थी। मारपीट होता देखकर गाड़ी लेकर वह भी चले गए। सूचना पर मेडिकल काॅलेज चौकी की पुलिस पहुंची तब तक सभी मनबढ़ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed