फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Shiv procession taken out with great pomp, grand tableaux presented

Gorakhpur News: धूमधाम से निकाली शिव बरात, नाचते- झूमते दिखे बाराती; भव्य शोभा यात्रा का गवाह बना शहर

Thu, 27 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 01:22 AM IST
सार

बंधू सिंह पार्क हिंदी बाजार शीतला माता मंदिर से शिव बरात की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। मुख्य अतिथि के रूप में बरात की अगुवाई व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन, अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरी व शीतला माता मंदिर के पुजारी धीरज वर्मा ने की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Shiv procession taken out with great pomp, grand tableaux presented
पाण्डेयहाता शीतला माता मंदिर से निकाली गयी शिव बारात में भोलेनाथ के रूप में कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम से शिव बरात निकाली गई। भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का आयोजन भी किया गया। साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन


बंधू सिंह पार्क हिंदी बाजार शीतला माता मंदिर से शिव बरात की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। मुख्य अतिथि के रूप में बरात की अगुवाई व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन, अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरी व शीतला माता मंदिर के पुजारी धीरज वर्मा ने की।
विज्ञापन


बरात में भिन्न-भिन्न प्रकार की झांकियां व राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति की गई। बरात के साथ-साथ नर-कंकाल, भूत-पिशाच चल रहे थे। इस दौरान भजन गायक भजन और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। बरात पर पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम पांच बजे भगवान शिव-पार्वती का विधि-विधान से विवाह किया गया। भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विदाई के लिए शीतला माता मंदिर से उन्हें डोली में बैठाकर श्रीराम जानकी मंदिर बसंतपुर ले जाया गया। भव्य आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।


मार्स आर्विट इंटरटेंनमेंट के निदेशक विक्की यादव की अगुवाई में सरैया बाजार से भी शिव बरात निकाली गई। जो असुरन, गोलघर होते हुए काशी धाम मारकंडेय महादेव के लिए रवाना हुुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed