फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mahamandaleshwar Yamai Mamta Nandgiri came to Gorakhpur and said that she would have made Dawood a saint too.

महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरि : 'दाउद से नहीं है संबंध...मिलती तो उसे भी साधु बना देती', चर्चाएं थी झूठी

Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
सार

किन्नर पीठाधीश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि यमाई ममता नंद गिरि महामंडलेश्वर थीं, हैं और रहेंगी। यमाई ममता नंद गिरि पीपीगंज में महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नदंगिरि के घर भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने आईं हैं हम सब इससे काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yamai Mamta Nandgiri came to Gorakhpur and said that she would have made Dawood a saint too.
मोहद्दीपुर एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करती यमाई ममता नंदगिरी साथ में डॉक्टर लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी (अभिनेत्री ममता कुलकर्णी) ने कहा कि उनका संबंध अंडरवर्ल्ड माफिया दाउद इब्राहीम से नहीं हैं। दाउद से कभी नहीं मिली। अगर उससे मुलाकात हो जाती तो उसे अपनी तरह साधु बना देती।

विज्ञापन


पीपीगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आईं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी (अभिनेत्री ममता कुलकर्णी) मंगलवार रात को मोहद्दीपुर स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में बहुत सी आध्यात्मिक घटनाएं घटीं जिसने मुझे आध्यात्म का अहसास कराया।

विज्ञापन

जन्म के समय में ही मेरी मां को मां काली ने दर्शन दिया था। जिनके आदेश पर मेरा नाम बचपन से ही यमाई रख दिया गया था। ब्राह्मण परिवार से होने के कारण मैं संस्कारी थी। 1995 में मेरे जीवन में गुरु गगन गिरि नाथाय का आगमन हुआ जो नाथ पंथ से थे।

उनके सानिध्य में 16 वर्षों तक तपस्या की। उन्होंने गुरु मंत्र दिया। कहा कि 2025 में महामंडलेश्वर बनी। बचपन से ही कुंडिलिनी जागृत करने का मन था।

महामंडलेश्वर से हटाए जाने की चर्चा झूठी
प्रेसवार्ता में बताया कि 14 साल वालीबुड में कॅरियर रहा। आशिक आवारा से शुरुआत हुई जो काफी फेमस रही। जीवन में 48 फिल्में की। मेरी फिल्म अहंकार आज भी काफी अच्छी लगती है। रुस्तम फिल्म भी काफी अच्छी लगी थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 2025 में महामंडलेश्वर पद से निकाले जाने की चर्चा झूठी थी।

जिस ऋषि अजय की ओर से मुझे महामंडलेश्वर से निकाले जाने की चर्चा रही उन्हें किन्नर अखाड़े से पहले ही निकाल दिया गया था। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोरक्षनगरी को देखने की इच्छा काफी दिनों से थी जो आज पूरी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, किन्नर पीठाधीश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि यमाई ममता नंद गिरि महामंडलेश्वर थीं, हैं और रहेंगी। यमाई ममता नंद गिरि पीपीगंज में महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नदंगिरि के घर भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने आईं हैं हम सब इससे काफी खुश हैं।

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
किन्नर पीठाधीश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी व महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरि (अभिनेत्री ममता कुलकर्णी) के आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नदंगिरि ने बताया कि यमाई ममता नंदगिरि बुधवार को गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह पीपीगंज के लिए रवाना होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed