फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sexual exploitation on the pretext of marriage, case registered against five

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, पांच पर केस दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sexual exploitation on the pretext of marriage, case registered against five
गोला थाना क्षेत्र का है मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

पीड़िता ने गर्भपात कराने का भी लगाया आरोप
गोला। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने आजमगढ़ के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर दोस्त के साथ मिलकर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गोला थाना पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि वर्ष 2022 में वह इंटर में पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान आरोपी से उसकी जान पहचान हुई। इस बीच उसने घर वालों से भी जान पहचान बना ली। इसके बाद उसने घर वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बाद में वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर साथ रहने के लिए वह भी मुंबई चले गई। इस दौरान पिता से मांगकर 20 हजार रुपये भी उसे इलाज के लिए दिए। मुंबई में साथ रहने के दौरान उसने शादी की बात करते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब आरोपी को हुई तो वह उसे दोस्त के पहचान वाले एक चिकित्सक के पास ले गया और गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि आरोपी अब शादी करने से मना कर रहा है। दोस्तों के बीच उसका मोबाइल फोन नंबर बाट दिया है। जो फोन कर अश्लील बातें कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानेदार अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आजमगढ़ के खुरासों फूलपुर निवासी सचिन कुमार, बृजेश कुमार, जिगर कुमार, अजय कुमार व मनीष मौर्य के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed