फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway employee from Gorakhpur filed a molestation harassment case against a sub-inspector posted in Sambhal

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर रेलकर्मी का किया यौन शोषण, संभल के दरोगा पर केस दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत आठ जनवरी 2025 को संभल के पुलिस अधीक्षक से मिलकर की तो सीओ को जांच दी गई। प्रार्थना पत्र को मीडिएशन सेंटर महिला थाना संभल को भेजा गया, जहां पर बार-बार दौड़ती रही। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
Railway employee from Gorakhpur filed a molestation harassment case against a sub-inspector posted in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

शाहपुर इलाके की रहने वाली एक युवती ने संभल में तैनात दरोगा अमरदीप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। युवती रेलकर्मी है। उसका आरोप है कि शादी डाॅट काॅम से परिचय होने के बाद दरोगा गोरखपुर आया था।

विज्ञापन


पीड़िता की मां से शादी की बातचीत करने के बाद घूमने के बहाने एक होटल में ले गया और वहीं पर संबंध बनाया। शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां विधवा हैं और भाई छात्र है। विवाह के लिए बहुत भागदौड़ करने वाला दूसरा कोई नहीं है।

विज्ञापन

इसी वजह से शादी डाॅट काॅम पर पंजीकरण कराया। बताया कि इसी प्लेटफॉर्म से वह दरोगा अमरदीप के संपर्क में आई। वह विवाह के लिए तैयार हो गया और 17 अगस्त 2024 को गोरखपुर आया। यहां आकर उसने मां से बातचीत की और फिर साथ में घुमाने के लिए ले गया। आरोप लगाया कि वह मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में ठहरा था और वहीं पर ले जाकर तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद वह 14 सितंबर 2024 को गोरखपुर आया। फिर 21 सितंबर 2024 को संभल अपने आवास पर भी बुलाकर चार दिन तक रखा और इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 नवंबर 2024 को अमरदीप के पिता घर आए और उनकी नौकरी व वेतन आदि की भी जानकारी ली। आश्वासन दिया कि जनवरी 2025 में विवाह होगा।
विज्ञापन

इसके बाद अमरदीप, उनके पिता संत सरोज व उनकी माता व उनकी बड़ी बहन शिल्पी सभी लोग दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। जब इतनी बड़ी रकम न दे पाने की बात मां ने कही तो चरित्र पर लांछन लगाते हुए शादी से इन्कार कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत आठ जनवरी 2025 को संभल के पुलिस अधीक्षक से मिलकर की तो सीओ को जांच दी गई। प्रार्थना पत्र को मीडिएशन सेंटर महिला थाना संभल को भेजा गया, जहां पर बार-बार दौड़ती रही। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed