फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sexual exploitation of a girl on the pretext of marriage, case registered

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sexual exploitation of a girl on the pretext of marriage, case registered
गुलरिहा। क्षेत्र में रिश्तेदार के घर गई युवती को युवक आकाश निषाद सोमवार को उठा ले गया। रात करीब 10 बजे मारपीट कर भटहट कस्बे में छोड़कर आरोपी भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने उसका यौन शोषण किया और शादी का दबाव बनाने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन

पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग निवासी आकाश निषाद ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पिछले सप्ताह बेटी एक रिश्तेदार के घर गई थी। सोमवार को आकाश निषाद बेटी को भगा ले गया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसे मारपीट कर रात 10 बजे भटहट कस्बे में छोड़कर भाग गया। बेटी ने घर पहुंचकर पिता को अपनी व्यथा बताई। इसके बाद आरोपी बार-बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed