फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Seven samples of ice cream were taken, action will be taken on the investigation report

Gorakhpur News: आइसक्रीम के सात नमूने लिए गए, जांच रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Seven samples of ice cream were taken, action will be taken on the investigation report
पिछले दिनों सैकेरीन से आइसक्रीम बनाने की पकड़ी गई थी फैक्टरी
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने आइसक्रीम जांच के लिए शुरू किया अभियान

गोरखपुर। सैकरीन से आइसक्रीम बनाने का मामला पकड़े जाने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने आइसक्रीम की जांच के लिए अभियान शुरू किया है। रविवार को शहर में दो आइसक्रीम फैक्टरियों से सात नमूने लिए गए। सर्विलांस के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट मिलने पर दोबारा जांच होगी।

नौसड़ में आइसक्रीम बनाने की फैक्टरी में प्रतिबंधित सैकरीन का पैकेट मिला था। इसके बाद शहर के धर्मशाला चौक के पास भी एक दुकान में सैकरीन मिली, जिसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद अब अन्य आइसक्रीम फैक्टरियों की जांच शुरू हो गई है। रविवार को एक फैक्टरी से तीन और एक से चार नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभी सर्विलांस के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान के तहत शहर में आइसक्रीम बनाने वाली फैक्टरियों और दुकानों की जांच की जाएगी। सर्विलांस रिपोर्ट के आधार पर इन दुकानों व फैक्टरियों की दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed