फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Seeing the groom drunk, the bride refused to marry

Gorakhpur News: शराब के नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Sun, 25 May 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Seeing the groom drunk, the bride refused to marry
जयमाल के दौरान दूल्हे को लड़खड़ाता देख शादी नहीं करने का लिया फैसला
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं बनी बात
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के दौरान दूल्हे के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी बरातियों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मान-मनौव्वल का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
भटहट क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार (23 मई) को गाजे-बाजे के साथ एक बरात चौरीचौरा इलाके के गांव में पहुंची। स्वागत के बाद बरातियों को नाश्ता-पानी व भोजन कराया गया। इसी बीच जयमाल का रस्म भी शुरू हो गई। जयमाल के दौरान दूल्हा नशे में धुत मिला। बताया गया कि वह लड़खड़ाता हुआ स्टेज पर पहुंचा था। जयमाल के बाद घर में पहुंची दुल्हन आग बबूला हो गई। उसने घरवालों से शादी नहीं करने की बात कही। इसके दौरान घरवालों ने दुल्हन के लिए लाए गए गहनों को देखा तो वह भी कम मिले।
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन के साथ उसके घरवालों ने भी शादी नहीं करने का फैसला लिया। बरात पक्ष ने काफी मान-मनौव्वल किया, लेकिन बात नहीं बनी। फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया पर दुल्हन ने शादी नहीं करने की बात कही। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस दूल्हे, उसके पिता व लड़की के पिता को लेकर थाने चली आई। दोनों पक्षों से वार्ता की गई, लेकिन कोई बात नहीं बनी। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed