फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Search started for suspected adulterated ghee, batch number not found

Gorakhpur News: संदिग्ध मिलावटी घी की शुरू हुई तलाश, नहीं मिला बैच नंबर

Fri, 21 Feb 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Search started for suspected adulterated ghee, batch number not found
बुधवार को दिलेजाकपुर के शॉपिंग मॉल में मिला था एक ब्रांडेड कंपनी का संदिग्ध घी
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में बड़ी कंपनियों के ब्रांड की मिलावटी घी भी मौजूद है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इसकी तलाश शुरू कर दी है। इसका सुराग बुधवार को दिलेजाकपुर स्थित शापिंग मॉल से मिला। वहां एक बड़े ब्रांड की घी के डिब्बे तो थे, लेकिन पैकिंग को देखकर अफसरों को इसके मिलावटी और मिस ब्रांड होने का संदेह है। जिस दुकान से इसके आपूर्ति की बात शापिंग मॉल संचालक ने बताई थी वहां पकड़े गए बैच नंबर का मॉल ही नहीं मिला।
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिलेजाकपुर के शॉपिंग मॉल में छापा मारा था। वहीं करीब डेढ़ क्विंटल एक्सपायरी माल मिला था, जिसे नष्ट कराया गया। यहीं एक बड़े ब्रांड का देसी घी का पैकेट मिला, जिसकी डिजाइन उस ब्रांड के पैकेट से अलग है। इस पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त को संदेह हुआ तो छानबीन शुरू करा दी। शाॅपिंग मॉल संचालक ने बताया कि इस घी को शहर के एक थोक सामग्री विक्रेता ने भिजवाया है। बृहस्पतिवार को टीम ने इसकी तलाश शुरू की। जिस दुकान से इसके आने की बात बताई गई थी, वहां इस बैच नंबर का स्टॉक ही नहीं मिला। इसके बाद अब खरीद बिल की रसीद के साथ जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

---
प्रतिबंधित ब्रांड के घी की भी हो रही तलाश
हंस ब्रांड के घी में मिलावट की पुष्टि के बाद इसके एक बैच नंबर की घी को बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसकी जांच में यह बात सामने आई थी कि आगरा के व्यापारी के गोदाम से गोरखपुर के लिए भी माल भेजा गया था। इसे ध्यान में रखते हुए टीम जांच के दौरान यह भी पता लगा रही है कि प्रतिबंधित बैच नंबर का माल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed