{"_id":"66e77f2dd59b8e51a10ef545","slug":"gorakhpur-news-scuffle-with-police-who-went-to-search-for-rape-accused-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-686131-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई, वीडियो वायरल- जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई, वीडियो वायरल- जांच शुरू
Mon, 16 Sep 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:13 AM IST
सार
गुलरिहा इलाके के बंजरहा गांव में रविवार सुबह दुष्कर्म आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम से हाथापाई हो गई। आरोपी की मां पुलिस से उलझ गई और फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बिना आरोपी को पकड़े वापस आ गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को सादे ड्रेस में पकड़ने गई पुलिस से हाथापाई करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुलरिहा इलाके के बंजरहा गांव में रविवार सुबह दुष्कर्म आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस टीम से हाथापाई हो गई। आरोपी की मां पुलिस से उलझ गई और फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बिना आरोपी को पकड़े वापस आ गई।
विज्ञापन
उधर, सादी वर्दी में बिना महिला सिपाही के दबिश देने गई पुलिस आरोपों में घिर गई है। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी है। एसएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में रहने वाली एक बच्चे की मां ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मारपीट का केस 25 जुलाई को दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विकास खरवार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय साथ में रहने पर जब वह गर्भवती हो गई तो विकास ने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विकास से यह बताने पर कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है, उसने अपने भाई अभिषेक खरवार के साथ मिलकर मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दोनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है। तभी से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। शाहपुर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को दरोगा की ड्यूटी जनता दर्शन में थी। उनको आरोपी के घर आने की सूचना मिली। सूचना पर पादरीबाजार चौकी इंचार्ज दुर्गेश शुक्ला एक सिपाही के साथ सादी वर्दी में पहुंचे। घर पर पहुंचते ही उसकी मां सामने आ गई और दरोगा का हाथ पकड़ लिया। पीछे से घरवालों ने वीडियो बनाकर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए वायरल कर दिया।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के घर आने की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची थी। इस दौरान विवाद करने की जानकारी हुई है। पुलिस पर भी आरोप लगे हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ गोरखनाथ को सौंपी गई है।