फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: School students become careerists, selling obscene videos in the country

Gorakhpur News: स्कूल के छात्र बने कैरियर, देश में बेच रहे अश्लील वीडियो

Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: School students become careerists, selling obscene videos in the country
गोरखपुर। जिले के कुछ छात्रों के नाम देशभर में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने में सामने आए है। सबसे पहले तमिलनाडु पुलिस को ऐसे वीडियो मिले। जो गोरखपुर के छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट से भेजे गए थे। जांच में यह सच सामने आने पर तमिलनाडु पुलिस ने प्रदेश के मुख्यालय में यह सूचना दी। इसके बाद साइबर थाने के प्रभारी की तत्परता से कुनराघाट के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले चौरीचौरा का छात्र पकड़ा गया। छात्र पर केस दर्ज कर उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया।
विज्ञापन


जिले की साइबर थाने की पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। राज तिवारी नाम का सरगना जिले के कई स्कूलों के छात्रों को कैरियर के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। पूछताछ के बाद गोरखनाथ इलाके के एक छात्र का भी नाम सामने आया है। उसने भी 100 से अधिक बच्चों के अश्लील वीडियो देश भर में बेचे हैं। पुलिस का कहना है कि एक बड़ा गिरोह ये काम कर रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले भोले भाले छात्रों को सोशल मीडिया पर थोड़े रुपये का लालच देकर गलत काम करवा रहा है। जबकि छात्रों का अकाउंट इस्तेमाल कर सरगना खुद मोटी रकम कमा रहा है।
विज्ञापन


छह माह से वीडियो भेज रहा था छात्र
11वीं के छात्र ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर उसकी दोस्ती राज नाम के युवक से हुई। वह उसे पोर्न वीडियो का लिंक देता था। जिसे टेलीग्राम पर डार्क वेब सेलर की मदद से वह बेचता था। वीडियो तीन से 15 हजार रुपये तक में बेचा जाता था। इसमें से छात्र को 30 प्रतिशत लाभ मिलता था। छह माह से वह राज के साथ जुड़कर काम कर रहा था। उसने पुलिस को कई और लोगों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ने के लिए दिया मोबाइल फोन, बेटा गलत इस्तेमाल करने लगा
चौरी चौरा क्षेत्र में रहने वाले 11वीं के छात्र के पिता ने बताया कि मोबाइल पढ़ने के लिए दिलाया था। बेटा उसका गलत इस्तेमाल करने लगा। मेरा परिवार बहुत ही साधारण है। खेती किसानी के जरिए परिवार का जीवन यापन होता है। इसके बाद भी बेटे को इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाया। बेटे की इस हरकत से पूरा परिवार परेशान है।
---------------
कोट-
छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। उससे भी कुछ जानकारी मिली है। इस आधार पर सरगना की तलाश चल रही है। बहुत जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
सुधीर कुमार जायसवाल, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed