{"_id":"6854684973b00e643c05cc2f","slug":"gorakhpur-news-satyam-hospital-property-of-director-and-his-son-seized-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-976572-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम हॉस्पिटल : संचालक और उसके पुत्र की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम हॉस्पिटल : संचालक और उसके पुत्र की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई थी मौत
गुलरिहा। भटहट स्थित सत्यम हॉस्पिटल के संचालक सुभाष निषाद और उसके बेटे रंजीत निषाद की पुलिस ने बृहस्पतिवार को संपत्ति जब्त कर ली। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति के रूप में एक बाइक और स्कूटी जप्त हुई है। इसकी अनुमानित लागत एक लाख रुपये के करीब है।
सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में गुलरिहा पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर जेल भिजवाया था। दस्तावेज तैयार कर हॉस्पिटल का पंजीकरण कराने, मरीजों के साथ जान का खिलवाड़ करने और गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुभाष निषाद व उसके बेटे रंजीत निषाद के साथ चिकित्सक सुनील सरोज, सत्येंद्र कुमार को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार जेल भिजवाया था। वर्तमान में सभी जमानत पर हैं।