{"_id":"68fd357e0450dfa53a0bf6dc","slug":"gorakhpur-news-saryu-river-erosion-intensifiesthree-concrete-houses-of-gyankol-village-washed-away-in-the-river-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1112771-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरयू का कटान तेज...नदी में ज्ञानकोल गांव के बहे तीन पक्का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरयू का कटान तेज...नदी में ज्ञानकोल गांव के बहे तीन पक्का घर
विज्ञापन
आठ घरों पर भी खतरा बरकरार, अफरा-तफरी का माहौल, सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे ग्रामीण
तहसील प्रशासन ने आवासीय पट्टा देने का दिया आश्वासन
चिल्लूपार/बड़हलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र ज्ञानकोल गांव में शनिवार की भोर में सरयू की तेज कटान से जय प्रकाश यादव, अशोक यादव और कंता यादव का पक्का घर नदी में बह गया। अब गांव के बचे आठ घर भी खतरा बरकरार है। कटान के कारण ज्ञानकोल गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपना-अपना समान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
बीते ढाई माह में कुल पांच घर और करीब 200 बीघा फसल खराब हो चुकी है। गांव निवासी धर्मेंद्र यादव, रमाकांत, सुरजभान, फूलचंद यादव, रजिंदर यादव, परवीन यादव, अरविंद, संतोष यादव, सर्वजीत, रामजीत, उदयभान समेत कुल आठ लोगों के मकान सरयू नदी की कटान के मुहाने पर हैं। अगर कटान इसी तरह जारी रही तो ये मकान भी सरयू नदी में समा सकते हैं।
कटानरोधी कार्यों में अनियमितता के कारण ग्रामीण बाढ़ खंड के अधिकारियों को कोष रहे हैं। कटान में बेघर हुए लोगों की बेबसी को देखने वाला भी कोई नहीं है। विभाग की तरफ से अब तक कटान पीड़ितों को राहत नहीं पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट
ज्ञानकोल गांव और राम-जानकी से बगहा देवार मुख्य मार्ग के पास कटान हो रहा है। संबंधित विभाग बचाव कार्य करा रहा है। कटान पीड़ित जनार्दन, सीमा, बंशी यादव को आपदा राहत कोष से एक लाख 20 हजार रुपये और बगल के बरडीहा गांव में आवासीय पट्टा भी दे दिया गया है। शनिवार को तीन लोगों के घर नदी में कट गए। इन लोगों को भी बहुत जल्द आपदा राहत की धनराशि और आवासीय पट्टा दे दिया जाएगा। कटान पीड़ितों को पटना स्थित बाढ़ राहत शिविर में भेज दिया गया है।
- अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला