फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Saryu-Rapti's water level decreases... relief expected in two days

Gorakhpur News: सरयू-राप्ती का घटा जलस्तर...दो दिन में राहत की उम्मीद

Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Saryu-Rapti's water level decreases... relief expected in two days
बरहज में खतरे के निशान से अभी 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है सरयू नदी
विज्ञापन


गोरखपुर। नेपाल की बारिश से उफनाई सरयू और राप्ती नदियों में पानी अब कम होने लगा है। बीते 24 घंटे में सरयू नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी आई है। अब नदी खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं, राप्ती नदी के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की कमी आई है। नदी अब खतरे के निशान से दो मीटर नीचे चली गई है। अगले 24 घंटे में पानी और नीचे जाने की संभावना है।
सरयू नदी का जलस्तर रविवार को बरहज (देवरिया) में खतरे के निशान से 1.05 मीटर ऊपर चला गया था। इससे बड़हलगंज क्षेत्र के पांच गांव बगहा देवार, ज्ञानकोल, नेतवारपट्टी, बिहुआ मुस्तकील और कोटिया निरंजन बाढ़ की चपेट में आ गए थे। सोमवार को नदी खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। वहीं, मंगलवार को यह खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर थी। राप्ती नदी सोमवार को लाल निशान से 1.81 मीटर नीचे थी, जबकि मंगलवार को यह दो मीटर नीचे चली गई। वहीं रोहिन नदी तीन मीटर और गोर्रा नदी डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।
विज्ञापन

--

आमी अब भी स्थिर, बारिश हुई तो बढ़ेगा जलस्तर

सोमवार को अचानक आमी नदी में पानी बढ़ने लगा था। इस वजह से सहजनवां तहसील के गहिरा गांव के पास रास्ते पर पानी बहने लगा था। मंगलवार को जलस्तर स्थिर बना रहा। एडीएम एफआर व आपदा प्रबंधन के प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि गहिरा गांव के कुछ घर आमी नदी के कैचमेंट एरिया के नजदीक हैं। नदी में थोड़ा सा भी पानी बढ़ने पर इन घरों के पास पानी भर जाता है। आमी नदी में अभी पानी कम है। स्थानीय बारिश का ही इस पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed