{"_id":"688fb1808b091a0c200341e4","slug":"gorakhpur-news-saryu-is-close-to-danger-mark-in-ayodhya-water-is-rising-in-barhalganj-too-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1025106-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अयोध्या में सरयू खतरे के निशान करीब, बड़हलगंज में भी उफनाई- बढ़ने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अयोध्या में सरयू खतरे के निशान करीब, बड़हलगंज में भी उफनाई- बढ़ने लगा पानी
Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
सार
सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि नेपाल में जहां से सरयू नदी निकली है, उस क्षेत्र में बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 23 सेमी नीचे बह रही है। अयेध्या से पानी गोरखपुर आने में 24 घंटे लगते हैं। अनुमान है कि सोमवार को इस बढ़े जलस्तर का असर बड़हलगंज और आसपास के इलाके में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
बगहा दियारा में कटान करती सरयू नदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नेपाल बारिश की वजह से अब गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। सरयू नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या में यह नदी लाल निशान से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे है। यदि इसी तरह से जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार को नदी खतरे का निशान पार कर सकती है। नदी के इस बढ़ते जलस्तर पर गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके में 24 घंटे बाद असर दिखना शुरू होगा।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि नेपाल में जहां से सरयू नदी निकली है, उस क्षेत्र में बारिश होने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। नदी अयोध्या में खतरे के निशान से 23 सेमी नीचे बह रही है। अयेध्या से पानी गोरखपुर आने में 24 घंटे लगते हैं। अनुमान है कि सोमवार को इस बढ़े जलस्तर का असर बड़हलगंज और आसपास के इलाके में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
वहीं, नदी बरहज में अभी खतरे के निशान से 1.40 मीटर नीचे बह रही है। सोमवार तक बरहज में भी नदी का जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना है। बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले ही बरहज में नदी अपने किनारे से काफी दूर बह रही थी। जलस्तर मापने के लिए लगाए गए गेज पर पानी ही नहीं था। वहीं रविवार को गेज तक भरपूर पानी पहुंच गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सरयू नदी में अभी ढाई लाख क्यूसेक पानी रोजाना आ रहा है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुए बारिश का पानी चंबल, केन और बेतवा नदी से होकर गंगा में आ रहा है। इस नाते गंगा बलिया में खतरे के निशान से पौने दो मीटर ऊपर बह रही है।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा होने की वजह से सरयू का बहाव धीमा हो गया है। वहीं, राप्ती नदी बर्डघाट में खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे बह रही है। रोहिन नदी भी लाल निशान से 4.72 मीटर नीचे बह रही है। यही हाल गोर्रा का है वह भी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे बह रही है।