फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sarmount became champion by defeating Army Public School by 63-51

Gorakhpur News: आर्मी पब्लिक स्कूल को 63-51 से हराकर सरमाउंंट बना चैंपियन

Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sarmount became champion by defeating Army Public School by 63-51
सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल, तारामंडल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल में सरमाउंट ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 63-51 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल सरमाउंट और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। इसमें सरमाउंट स्कूल ने 45-35 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल सेंट ज्यूड्स और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने 43-42 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल के अनुराग यादव को दिया गया, जिन्होंने प्रतियोगिता में लगभग 80 अंक प्राप्त किए। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने विजेता टीम व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मवीर यादव, निदेशक रोहन सिंह, चेयरमैन आरडी यादव, क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी, अर्जुन कुमार, रोहित यादव, रूबी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed