{"_id":"6841ecb6f4feda57af023b9b","slug":"gorakhpur-news-samples-for-ice-cream-from-khajni-energy-drink-from-mahadev-jharkhandi-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-961645-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजनी से आइसक्रीम, महादेव झारखंडी से एनर्जी ड्रिंक के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजनी से आइसक्रीम, महादेव झारखंडी से एनर्जी ड्रिंक के लिए नमूने
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भेजा पांच नमूना
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को खजनी में संचालित आइसक्रीम की दो फैक्ट्रियों से तीन नमूने लिए। इसके अलावा शहर के महादेव झारखंडी में एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने लिए गए। पहले हुए जांच में कई जगह आइसक्रीम में मिलावट और एक्सपायरी डेट वाला एनर्जी ड्रिंक मिल चुका है। नमूनों की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक आइसक्रीम की गुणवत्ता संदिग्ध है। लोकल ब्रांड की आइसक्रीम बनाने में मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। रामगढ़ताल के किनारे आइसक्रीम में ब्लेड मिलने का मामला पिछले महीने सुर्खियों में था। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आइसक्रीम की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को खजनी के पवन आइसक्रीम फैक्टरी से दो और प्रांजल आइसक्रीम फैक्टरी से एक नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी एवं कमल नारायण ने सैंपल एकत्रित किया। इसके अलावा महादेव झारखंडी स्थित एसजे एसोसिएट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष एवं आभा ने एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने लिए। बता दें कि एक्सपायरी डेट की एनर्जी ड्रिंक बेचने की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली थी। इससे पहले अप्रैल में शहर में बड़े पैमाने पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स बेचने का मामला सामना आया था। गोदामों में पड़ी करीब डेढ़ लाख बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स को नष्ट कराया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मिलावटी पनीर के मामले में भी होगी कार्रवाई
खजनी इलाके में मिलावटी पनीर बनाने का धंधा कई गांवों में फैला हुआ है। खलीलाबाद में मिलावटी पनीर पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम धंधेबाजों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही टीम मिलावटी पनीर बनाने वालों के यहां छापा मार सकती है।