{"_id":"6701d1a05d5407f4b504f7e6","slug":"gorakhpur-news-salary-stopped-for-five-officers-who-were-absent-on-samadhan-diwas-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-707795-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समाधान दिवस पर गैरहाजिर पांच अधिकारियों को वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समाधान दिवस पर गैरहाजिर पांच अधिकारियों को वेतन रोका
Sun, 06 Oct 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर रहने और प्रतिनिधि भेजने से नाराज डीएम ने पांच अधिकारियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने एक दिन वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा एक शिकायत पर राजस्व निरीक्षकों की ओर से पैमाइश कर गाड़े गए पत्थरों को उखाड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
गोला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने उपस्थित न रहने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, भू-संरक्षण अधिकारी एवं प्रतिनिधि को भेजने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई का एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 93 मामले आए, जिसमें से 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। डीएम ने निस्तारित 11 मामलों के फोन से सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराई।
इस अवसर पर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, सीएमओ आशुतोष दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत सिंह, उपजिलाधिकारी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी रत्नेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-
पैमाइश का पत्थर उठा ले गए, खतौनी पर नहीं चढ़ा रहे नाम
गोला। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में अवरुस गांव निवासी पारस नाथ गौड़ ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि उपजिलाधिकारी के आदेश पर मई में राजस्व कर्मियों ने पत्थर नसब की पैमाइश कर पत्थर गाड़ा था, जिसे गांव के कुछ लोग उखाड़कर चुरा ले गए। आरोप लगाया कि वे अपने रकबा से अधिक जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा बेलवा दाखिली की संगीता देवी ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि पट्टीदार मेरे ससुर को मकान में हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इसके कारण हम लोगों को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। बरईपार रामरूप के मार्कंडेय दूबे ने कहा कि हल्का लेखपाल ने रुपया भी ले लिया और खतौनी पर नाम भी नहीं चढ़ा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।