फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sailors saved the life of a mentally challenged person who jumped from Saryu bridge

Gorakhpur News: सरयू पुल से कूदे मानसिक मंदित की नाविकों ने बचाई जान

Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sailors saved the life of a mentally challenged person who jumped from Saryu bridge
बड़हलगंज का मामला, मुक्तिपथ के व्यवस्थापक ने बहादुर नाविकों को दिया इनाम
विज्ञापन


बड़हलगंज। बड़हलगंज-दोहरीघाट सरयू पुल से शनिवार को नदी में कूदे 45 वर्षीय मानसिक मंदित को मुक्तिपथ पर मौजूद नाविकों ने जान बचा लिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जब उसके बारे में पूछताछ की तो वह अपने बारे में कुछ बता नहीं सका। युवक की जान बचाने वाले बहादुर नाविकों को मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे बड़हलगंज दोहरीघाट पुल के पास टहल रहे युवक ने अचानक सरजू नदी में छलांग लगा दी। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इस दौरान मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक निर्भय साहनी अपने भाई नागेंद्र साहनी के साथ स्टीमर लेकर पहुंचे। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। मौके पर पहुंच पुलिस युवक का प्राथमिक उपचार कराकर पूछताछ शुरू की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक मानसिक मंदित है। आस-पास के लोगों की मदद से युवक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, डूबते युवक को बचाने वाले बहादुर नाविकों को मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इन दोनों नाविकों ने 24 से अधिक डूबते हुए लोगों को अब तक बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed