फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sahalag: From today the tune of the band will be heard again.

सहालग : आज से फिर सुनाई देगी बैंड बाजे की धुन

Thu, 16 Jan 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sahalag: From today the tune of the band will be heard again.
जून तक होंगी लगभग सवा लाख शादियां, जनवरी में नौ दिन है लगन
विज्ञापन



गोरखपुर। खरमास के समापन के बाद बृहस्पतिवार से सहालग फिर शुरू हो रहा है। बैंड बाजे व डीजे की धुन एक बार फिर लोगोंं को सुनाई देगी। जनवरी में कुल नौ दिन लगन है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी से जून तक लगभग सवा लाख शादियां हाेंगी।

शादियों को लेकर लोगों की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। ऐसे में शहर के काफी मैरिज हाउस बुक भी हो चुके हैं। सिविल लाइंस स्थित मैरिज हाउस मालिक व डेकोरेशन कराने वाले विजय खेमका ने बताया कि इस बार लगन में मैरिज हाउस खरमास में ही बुक हो गए हैं। आगे की शादियों के लिए मैरिज हाउस बुक हो रहे हैं। साथ ही सजावट के लिए डेकोरेशन कार्य के लिए भी लोग आ रहे हैं। ज्योतिषाचार्य जोखन पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से लगन शुरू हो रहा है। इस बार जून तक लगभग सवा लाख शादियां जिले में होने का अनुमान है।
विज्ञापन

--
फूल के कारोबार में आएगी तेजी

हजारीपुर के फूल विक्रेता पंकज सैनी बताते हैं कि सहालग में कारोबार में तेजी आएगी। गुलाब व चमेली की मांग ज्यादा रहती है इसलिए इसे ज्यादा मंगाए जा रहे हैं। गेंदे का फूल घरों की सजावट के लिए लोग खरीदते हैं। हालांकि प्लास्टिक के सजावट के फूल गेंदे के फूल की मांग को कम किए हैं। उनका कहना था कि इस बार छह महीने के लगन में पांच करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed