फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sahajanwan-Dohrighat railway line: Documents sought from farmers of Bansgaon tehsil

सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन : बांसगांव तहसील के किसानों से मांगे गए दस्तावेज

Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sahajanwan-Dohrighat railway line: Documents sought from farmers of Bansgaon tehsil
किसानों से भूमि से संबंधित दस्तावेज और अनुबंध प्रपत्र मांगे गए
विज्ञापन

बांसगांव। बांसगांव–सहजनवां-दोहरीघाट रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के लिए बांसगांव तहसील क्षेत्र के किसानों की अधिग्रहित भूमि करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए किसानों से भूमि से संबंधित दस्तावेज और अनुबंध प्रपत्र एकत्र किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए तहसील सभागार में सेवानिवृत्त दो लेखपालों की तैनाती की गई है।



एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के निर्माण के लिए बांसगांव तहसील क्षेत्र के बैदौली बाबू से भैंसारानी तक कुल 18 राजस्व ग्रामों की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित गांवों के काश्तकारों को मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का संकलन शुरू हो चुका है। जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, उन्हें दस्तावेज जमा करना आवश्यक है, जिनमें खतौनी की नकल,आधार व पैन कार्ड की छायाप्रति, तहसील से प्राप्त अदेय प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भू-अधिग्रहण अधिकारी को संबोधित नोटरी शपथपत्र, पासपोर्ट साइज दो फोटो और एक रसीदी टिकट शामिल है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इन दस्तावेजों को तहसील सभागार में जमा करने के बाद मुआवजे की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। किसानों से अपील किया कि वे किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें और अपने दस्तावेज शीघ्र जमा करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजे की धनराशि प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed