फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sagar was the only son... marriage of two sisters in trouble

Gorakhpur News: एकलौता था सागर... दो बहनों की शादी पर संकट

Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sagar was the only son... marriage of two sisters in trouble
बेलीपार के चेरियां गांव में दो युवकों की मौत का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधान की लापरवाही से परिवार का एकलौता बेटा और चार बहनों का भाई सागर कन्नौजिया (20) अब इस दुनिया में नहीं है। उसके दो बहनों की शादी हो चुकी है। अब दो और बहनों की शादी पर संकट के बादल छा गए। वहीं उपेंद्र (20) की मौत के बाद मजदूर के पिता के सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं।
दो युवकों की मौत से चेरियां गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सागर क्षेत्र के ही इंटर कॉलेज में इस बार दसवीं की परीक्षा देकर पास हुआ था। इसके पिता हौसिला बाहर रहकर पेंट पाॅलिश का काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद वह घर आने के लिए निकल गए हैं। सागर चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी दो बहनों शादी होनी बाकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सागर हमेशा अपने पिता से कहता था कि दो बहनों की शादी की चिंता छोड़ दीजिए, इस जिम्मेदारी को वह पूरा करेगा। वह पढ़ने में भी बहुत अच्छा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र निषाद दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई नागेंद्र पिता के साथ बाहर रहकर मजदूरी करता है। इधर, पिता उदयभान घर आए हुए हैं। पिता ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उपेंद्र ने दो साल पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद से वह भी काम में लग गया था। उसे हमेशा घर की चिंता रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों दोस्तों का साथ में किया गया दाह संस्कार
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे प्रधान की कार से कुचलकर दोनों युवकों की मौत हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, उपेंद्र और सागर अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ देखे जाते थे। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय एक साथ चेरियां गांव में दोनों दोस्तों का शव आया तो चीख पुकार मच गई। कोई अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया। देर शाम गांव के किनारे घाट पर दोनों दोस्तों का एक ही साथ दाह संस्कार किया गया। इस दौरान बेलीपार पुलिस भी वहां मौजूद रही।



तड़पते हाल में छोड़कर भागे
ग्रामीणों का कहना है कि बलुईगाड़ा के ग्राम प्रधान कार से तीन अन्य लोगों के साथ तेज रफ्तार में कार चला रहा था। उसकी लापरवाही से दोनों मौतें हो गईं। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क किनारे तड़प रहे थे, यह देखकर भी प्रधान का दिल नहीं पसीजा। उसी हाल में छोड़कर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed