फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sadguru set out on a journey to Kailash Mansarovar by bike, gave the message of save soil

Gorakhpur News: बाइक से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले सदगुरु, सेव सॉइल का दिया संदेश

Sun, 10 Aug 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sadguru set out on a journey to Kailash Mansarovar by bike, gave the message of save soil
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले सद्गुरु महाराज का एयर पोर्ट पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। लो
गोरखपुर से शुरू की यात्रा, एयरपोर्ट पर लोगों ने स्वागत कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

मोहद्दीपुर स्थित होटल में कुछ देर विश्राम के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हुए नेपाल

गोरखपुर। आध्यात्मिक गुरु सदगुरु का शनिवार को गोरखपुर आगमन हुआ। उनके पहुंचने की सूचना पर एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सदगुरु मोहद्दीपुर स्थित होटल चले गए जहां कुछ देर आराम करने के बाद वे बाइक से कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए नेपाल रवाना हो गए। उनकी इस विशेष यात्रा की शुरुआत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल दिखा। सदगुरु ने अपने अनुयाइयों को ''''सेव सॉइल'''' का संदेश भी दिया।
दोपहर करीब 1:10 बजे सदगुरु का चार्टर विमान गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। उनके आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए विशेष है। वे हर वर्ष कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। इस बार गोरखपुर से बाइक से जाना एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। इससे पहले वे दार्जिलिंग और सिक्किम मार्गों से भी यह यात्रा पूरी कर चुके हैं। यात्रा के दौरान उनके साथ दो अन्य बाइकर्स भी रहे। एयरपोर्ट पर हर कोई उनकी एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया। लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद सदगुरु मोहद्दीपुर स्थित होटल पहुंचे, जहां उन्होंने थोड़ी देर आराम किया। इसके बाद उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय अभियान ‘सेव सॉइल’ का संदेश दोहराया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया कि वे पर्यावरण और धरती को बचाने के लिए जागरूक बनें और अगली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने में योगदान दें।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में एयरपोर्ट के प्रभारी परिचालन विजय कौशल, मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित एयरलाइंस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed