फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Saavan: Traffic system will change from tomorrow, go out after checking the route

सावन : कल से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, रूट देखकर निकलें

Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Saavan: Traffic system will change from tomorrow, go out after checking the route
गोरखपुर। कांवड यात्रा/जलाभिषेक को लेकर रविवार सुबह से सोमवार को पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रावण मास में महादेव झारखंडी मंदिर थाना एम्स, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हार्बर्ट बंधा, मोटेश्वरनाथ मंदिर पिपराइच और भद्देश्वरनाथ मंदिर बस्ती में लगने वाले कावड़ यात्रा/जलाभिषेक के अवसर पर रविवार सुबह से सोमवार को कांवड यात्रा की समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि रविवार रात आठ बजे से सोमवार रात 10 बजे के बीच काली मंदिर/असुरन ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का अवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आवश्यकतानुसार प्रत्येक रविवार सुबह से शहर के आउटर पॉइंट कालेसर, सहजनवां थाना गेट के सामने और अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन


- देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को हनुमान देवरिया बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर, हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुनराघाट की तरफ से महादेव झारखंडी मंदिर की जाने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन एयरपोर्ट, जगदीशपुर कोनी होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।


- हार्बर्ट बंधा से टीपीनगर की तरफ आने वाले भारी वाहन दूसरे लेन से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- पिपराइच से पादरी बाजार की ओर आने वाले भारी वाहन पिपराइच में रोक दिया जाएगा।

- पादरी बाजार से जाने वाले भारी वाहनों को मोहद्दीपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
भद्देश्वरनाथ मंदिर, बस्ती में लगने वाले कावड़ यात्रा पर यातायात व्यवस्था
- शहर से बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रविवार सुबह से कालेसर से डायवर्ट किए जाएंगें। ये वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगें।

- कुशीनगर/देवरिया से बस्ती की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को रविवार सुबह से बाघागाड़ा के आगे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed