फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, RSS Sarkaryavah brainstormed on Hindutva and branch expansion

Gorakhpur News: आरएसएस सरकार्यवाह ने हिंदुत्व व शाखा विस्तार पर किया मंथन- गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया

Sun, 06 Oct 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, RSS Sarkaryavah brainstormed on Hindutva and branch expansion
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार दिनों के प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने संघ कार्यालय पर गोरक्षप्रांत के पदाधिकारियों के साथ शाखा विस्तार पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष तक गांव-गांव तक शाखा विस्तार करना है। इस लक्ष्य के साथ हमें चलना होगा। इसकी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से देशकाल की परिस्थितियों और हिंदुत्व के एजेंडे पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले शुक्रवार की रात संघ कार्यालय माधवधाम पहुंचे थे। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान पुजारी कमलनाथ ने उन्हें स्मृति स्वरूप धार्मिक पुस्तकें भेंट कीं। करीब दस मिनट तक मंदिर में रुके सरकार्यवाह ने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। इसके बाद वह सीधे संघ कार्यालय पहुंचे और सुबह की शाखा में भाग लिया।
विज्ञापन


पूरे दिन उन्होंने तीन सत्रों में प्रांत व मंडल पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके अलावा पुराने स्वयंसेवकों के साथ भी शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर जानकारी ली। कहा कि 2025 में आरएसएस के सौ साल पूरे हो रहे हैं। संघ की ज्यादा से ज्यादा शाखाएं लगाने का प्रयास होना चाहिए। घर-घर जाकर लोगों को संघ कार्यवृत्ति से अवगत कराएं और उन्हें संगठन से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सहारा एस्टेट की शाखा में जाएंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रविवार की सुबह छह बजे सहारा एस्टेट में लगने वाली शाखा में भी जाएंगे। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। सरकार्यवाह शहर में संघ के पुराने पदाधिकारियों के घर भी जाएंगे और उनके साथ संघ की गतिविधियों और विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे। रविवार को दोपहर में दो-तीन पदाधिकारियों के यहां जाने की चर्चा है।

सात को विश्व संवाद केंद्र के विशेषांक ध्येय मार्ग का करेंगे लोकार्पण
विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर ईश्वर शरण विश्वकर्मा एवं सचिव डॉ. उमेश कुमार सिंह ने बताया कि आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सात अक्तूबर को विश्व संवाद केंद्र के विशेषांक ध्येय मार्ग का लोकार्पण करेंगे। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शाम छह बजे से आयोजन होगा।

विशेषांक ध्येय मार्ग में महारानी अहिल्या बाई के जीवन काल का वर्णन किया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के चांडी नामक छोटे से गांव में जन्मी अहिल्या बाई होल्कर ने सदैव अपने राज्य व वहां के लोगों के हित में कार्य किया। वह राजनीतिक कौशल, शासन पद्धति, संवेदनशीलता, सादगी, सहजता, धर्मनिष्ठ एवं न्यायप्रिय गुणों के कारण अपनी प्रजा के बीच लोकमाता के रूप में विख्यात हुईं।


उनका जीवन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम पर्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ उनके जन्मदिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन पर लिखी पुस्तक का विमोचन आरएसएस के सरकार्यवाह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed