फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 3 lakh was demanded for getting a job in railways..the officer called him to the office and caught him

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम तीन लाख मांगा..कार्यालय बुलाकर अफसर ने पकड़ा

Fri, 07 Mar 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 3 lakh was demanded for getting a job in railways..the officer called him to the office and caught him
आरपीएफ की पूछताछ में युवक ने स्वीकारा, सूरजकुंड निवासी युवक बताया जा रहा रेलवे कांट्रेक्टर
विज्ञापन

सीसीएम एफएम ने कार्रवाई के लिए एसएसपी को लिखा पत्र
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर सौदा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पहले तो उसने आरोप को गलत बताया लेकिन आरपीएफ की पूछताछ में उसने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद माफी मांगने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपित सूरजकुंड का रहने वाला है और रेलवे वर्कशॉप में कांट्रेक्टर है। आरपीएफ ने उसकी पहचान के बाद आवास की पड़ताल भी करा ली। उधर, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, एफएम ने एसएसपी को पत्र लिखकर केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए आग्रह किया है।

बृहस्पतिवार को रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नौकरी दिलाने के नाम पर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, एफएम के नाम पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देता है। आरोपित ने पादरी बाजार के एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने के बदले तीन लाख रुपये की मांग की। साथ ही उसने यह भी कहा कि विभाग के बड़े अफसरों से उसकी जान पहचान है। उन्हीं के जरिये काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पादरी बाजार का रहने वाला व्यक्ति आरोपित के झांसे में आने ही वाला था कि इसकी जानकारी मुख्य वाणिज्य प्रबंबध, एफएम के पीएस को हो गई। पीएस ने पूरी बात अपने अधिकारी बताई। उन्होंने पीएस से किसी बहाने दोनों को कार्यालय बुलाने को कहा। करीब एक घंटे बाद दोनों वाणिज्य विभाग कार्यालय आए। यहां पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पैसे की मांग करने वाले आरोपित अपनी बात से मुकर गया। इस बीच आरपीएफ को बुला लिया गया। आरपीएफ के सामने उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफ करने की गुजारिश करने लगा। उसकी पहचान की तस्दीक करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। मुख्य वाणिज्य प्रबंबध, एफएम ने व्यक्ति के खिलाफ एक शिकायती पत्र एसएसपी को भेजा है और नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में युवक ने रुपये मांगने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed