फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 3 crore approved for computer center in DDU, work started

Gorakhpur News: डीडीयू में कंप्यूटर सेंटर के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत, कार्य शुरू

Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 3 crore approved for computer center in DDU, work started
प्रशासनिक भवन के पीछे का निर्माणाधीन भवन छह महीने में होगा तैयार
विज्ञापन

भवन का ढांचा खड़ा करने के बाद फंड के अभाव में चार साल से रुका था कार्य
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन कंप्यूटर सेंटर का कार्य फिर से शुरू हो गया है। भवन का ढांचा तैयार करने के बाद चार वर्ष से काम ठप था। इसका कार्य पूर्ण कराने के लिए डीडीयू प्रशासन ने 311.46 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है।
डीडीयू में प्रशासनिक भवन के पीछे की जमीन पर वर्ष 2019 में तत्कालीन कुलपति प्रो. वीके सिंह के कार्यकाल में कंप्यूटर सेंटर बनाने के लिए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर तैयार होना था। वर्ष 2021 में तत्कालीन कुलपति प्रो. राजेश सिंह के कार्यकाल में फंड के अभाव में कार्य बंद हो गया था। पिछले चार वर्षों से इसे लेकर कई बार योजनाएं बनीं लेकिन अब बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन


दो मंजिले इस भवन में कुल 344 कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। इसमें एआई लैब, साइबर लाइब्रेरी, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेंशन फैसिलिटी होंगी। इसके अलावा प्रमुख ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी यहां केंद्र भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रशासनिक भवन के पीछे होगी एडवांस पार्किंग की व्यवस्था
डीडीयू में प्रशासनिक भवन के पीछे एडवांस पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। वह बन जाने के बाद प्रशासनिक भवन के सामने कोई गाड़ी खड़ी नहीं होगी। सभी वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े होंगे। वहां से प्रशासनिक भवन आने के लिए अंदर से दो रास्ते होंगे। अपनी सुविधानुसार लोग आ सकेंगे।


---
वर्जन
कंप्यूटर सेंटर के निर्माण व अन्य कार्यों के लिए करीब 3 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। छह महीने के अंदर कंप्यूटर सेंटर शुरू करने की योजना है। कंप्यूटर सेंटर बन जाने से यहां के छात्रों को व्यापक लाभ मिलेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed