फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 1.80 lakh spent on three credit cards of a software engineer

Gorakhpur News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तीन क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.80 लाख रुपये

Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 1.80 lakh spent on three credit cards of a software engineer
सरदार नगर। एम्स थाना क्षेत्र के छपरा मंसूर निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1.80 लाख रुपये की ठगी हो गई। जालसाज ने एप का लिंक भेजकर तीन क्रेडिट कार्ड अकाउंट से जालसाजी की। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद शुभम ने कार्ड को ब्लॉक कराकर साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

छपरा मंसूर निवासी शुभम प्रकाश मालवीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस समय वह गांव आए हुए हैं। शुभम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बोल रहा है और कोई चार्जेज रिजेक्ट हो रहा है। एक एप का लिंक भेज रहा हूं, डाउनलोड करके उसे भरकर भेज दीजिए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मोबाइल फोन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एक मैसेज आया और लिंक को क्लिक करके अपडेट करने को कहा गया। शुभम ने बताया जैसे ही उन्होंने लिंक को क्लिक किया। एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 1.80 लाख रुपये निकलने का मैसेज आ गया। इसमें एसबीआई से 67 हजार 549 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक से सात हजार 390 रुपये, एचडीएफसी से 42 हजार रुपये निकल गए। जालसाज ने एक बैंक के लिंक से तीनों अकाउंट के क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed