{"_id":"67a3bf2e1e5c4f03050de172","slug":"gorakhpur-news-rs-130-lakh-and-bike-looted-from-micro-finance-worker-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831931-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.30 लाख रुपये और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.30 लाख रुपये और बाइक लूटी
विज्ञापन
पिपराइच थाने की पुलिस के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के भिसवा गांव में डीडी इंटर काॅलेज के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.30 लाख रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिए। पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पिपराइच पुलिस के साथ ही एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज के रहने वाले गोपाल पटेल पिपराइच एलएनटी फाइनेंस बैंक में फील्ड अफसर हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 7:30 बजे गुलरिहा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव से वसूली करके भिसवा गांव होते हुए पिपराइच जा रहे थे। अभी भिसवा गांव के डीडी इंटर काॅलेज के पास पहुंचे थे, तभी रास्ते में खड़े तीन लोगों ने उनकी बाइक रोककर तमंचा कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद बैग में रखे एक लाख तीस हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट कर भाग गए। एक राहगीर मिला तो उसके मोबाइल से पुलिस को सूचना दी।
कोट-
घटना की जांच की जा रही है। केस दर्ज किया जा रहा है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द बदमाशाें को पकड़ लिया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी