{"_id":"68b8a7ab3fcea4c365097f4e","slug":"gorakhpur-news-rs-118-lakh-extorted-from-merchant-navy-engineer-in-the-name-of-getting-him-a-job-sent-fake-air-ticket-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1058704-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम से मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1.18 लाख रुपये हड़पे, भेजा फर्जी एयर टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम से मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1.18 लाख रुपये हड़पे, भेजा फर्जी एयर टिकट
विज्ञापन
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ गोरखनाथ थाने में दर्ज कराया केस
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में एक मर्चेंट नेवी इंजीनियर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाज ने नई कंपनी में बेहतर नौकरी का झांसा देकर इंजीनियर से 1.18 लाख रुपये हड़प लिए और इसके बदले फर्जी एयर टिकट भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोरखनाथ क्षेत्र के ग्रीन सिटी फेज-2 निवासी आशुतोष शुक्ला मर्चेंट नेवी में सेकेंड इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र राजेश्वर मिश्र भी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। राजेश्वर ने उन्हें एक एजेंट विशाल का मोबाइल नंबर दिया, जिसने नौकरी दिलाने का दावा किया। आशुतोष के अनुसार, एजेंट विशाल ने बताया कि एक नामी कंपनी में नौकरी का अवसर है, जिसमें आकर्षक वेतन मिलेगा। इसके लिए उन्हें पहले 1,18,750 रुपये जमा करने होंगे। एजेंट ने भरोसा दिलाया कि नौकरी लगने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी क्योंकि यह कंपनी की औपचारिक प्रक्रिया है। एजेंट के झांसे में आकर आशुतोष ने 28 अगस्त को 40 हजार रुपये फोन पे से भेजे। 29 अगस्त को फिर 40 हजार रुपये और 30 अगस्त को 38,750 रुपये एजेंट के खाते में जमा किए। इतनी रकम लेने के बाद एजेंट ने आशुतोष को ई-मेल पर कंपनी का कांट्रेक्ट लेटर और एयर टिकट भेजा। दो सितंबर को जब आशुतोष ने एयरलाइंस से संपर्क किया तो पता चला कि टिकट फर्जी है। इसके बाद उन्होंने एजेंट को लगातार फोन मिलाया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। यहां तक कि मैसेज का भी जवाब देना बंद कर दिया। आशुतोष शुक्ला ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी गोरखनाथ थाने को दी। पुलिस ने एजेंट विशाल के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है। गोरखनाथ पुलिस एजेंट के मोबाइल नंबर और बैंक खाता डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।