{"_id":"66f4aa12e2b74053160b0f08","slug":"gorakhpur-news-rowing-coach-used-to-ask-for-money-and-liquorremoved-from-training-center-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-696923-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पैसा-शराब मांगता था रोइंग कोच...प्रशिक्षण केंद्र से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पैसा-शराब मांगता था रोइंग कोच...प्रशिक्षण केंद्र से हटाया
विज्ञापन
- रोइंग प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की शिकायत पर डीएम और आरएसओ ने लिया एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रामगढ़ताल में रोइंग का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने कोच पर अवैध वसूली और शराब मंगवाने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों ने डीएम कृष्ण करुणेश और आरएसओ आले हैदर से लिखित शिकायत की है। आरएसओ ने कोच गणेश निषाद को प्रशिक्षण केंद्र से हटाकर रीजनल स्टेडियम से संबद्ध कर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
रामगढ़ताल में 22 से 26 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्तर की रोइंग प्रतियोगिता होनी है। उसके पहले यह बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के इंटरनेशनल वॉटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का संचालन ई-सिटी बायस्कोप इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। इसी से रोइंग खिलाड़ियों का प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित है। खेल विभाग की ओर से इसके लिए रोइंग कोच गणेश निषाद को नियुक्त किया गया था। विभिन्न राज्यों से रोइंग के महिला और पुरुष अभ्यर्थी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। वॉटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के महाप्रबंधक आशीष शाही ने डीएम एवं आरएसओ से लिखित शिकायत कर जांच कराने और जांच में दोषी मिलने पर कोच के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों से अतिरिक्त धनराशि वसूल की गई, उसे वापस दिलाने की मांग की है। यह भी मांग की है कि अनुभवी और योग्य कोच की तत्काल नियुक्ति की जाए ताकि यहां से अक्तूबर में होने वाली प्रतियोगिता में अधिकाधिक पदक हासिल हो।
प्रशिक्षुओं से मंगवाते हैं शराब, गाली-गलौज भी करते थे
प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि नियमित शुल्क के अलावा रोइंग कोच 1500 रुपये अधिक वसूलते हैं। 22 अक्तूबर से राष्ट्रीय स्तर की जूनियर रोइंग प्रतियोगिता है लेकिन आरोप है कि कोच 15-15 दिन वाराणसी रहते हैं। प्रशिक्षण देने नहीं आते। खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज करते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाने के नाम पर कई प्रशिक्षुओं से 5000 से अधिक की धनराशि भी वसूली की है। आरोप लगाया कि प्रशिक्षुओं से शराब मंगा कर प्रशिक्षण केंद्र पर उसका सेवन भी करते हैं जिसका वीडियो भी बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में कोच गणेश निषाद ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। प्रशिक्षण केंद्र पर कोई भी गलत गतिविध नहीं होती। खिलाड़ियों से भी कोई वसूली नहीं की गई है। जांच समिति के समक्ष अपनी बातें रखूंगा।
विज्ञापन
-
कोट..
रामगढ़ताल में रोइंग का प्रशिक्षण दे रहे कोच गणेश निषाद पर खिलाड़ियों ने आरोप लगाए हैं। आरोप की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से रोइंग कोच को रीजनल स्टेडियम से संबद्ध कर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जल्द ही जांच कर अभ्यर्थियों का कोच उपलब्ध कराया जाएगा।
- आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी