फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Route Block: Naharlagun-Anand Vihar Terminus will run from Barpeta.

रूट ब्लॉक: बरपेटा से चलेगी नाहरलगुन-आनंदविहार टर्मिनस

Fri, 18 Oct 2024 04:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Route Block: Naharlagun-Anand Vihar Terminus will run from Barpeta.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल के नलवारी एवं बाईहाटा रेल खंड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए प्री नाॅन इंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक कार्य किया जाना है। इसके चलते 26 एवं 29 अक्तूबर को चलने वाली नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस फिलहाल बरपेटा रोड से चलाई जाएगी। गुवाहाटी से 21 एवं 28 अक्तूबर को चलने वाली गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कामाख्या-गोलपारा टाउन-न्यू बोगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव रंगिया स्टेशन पर नहीं रहेगा। इसके अलावा 23 अक्तूबर को चलने वाली गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से 26 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली डिब्रूगढ-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, अमृतसर से 25 अक्तूबर को चलने वाली अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से 20, 23 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली चंडीगढ़-डिब्रूगढ एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 25, 26 एवं 28 अक्तूबर को चलने वाली नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। लालगढ़ से 27 अक्तूबर को चलने वाली लालगढ़-डिब्रूगढ अवध असम एक्सप्रेस और गोरखपुर से 25 अक्तूबर को चलने वाली गोरखपुर-नारंगी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed