फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student of mmmut Gorakhpur, Rohit was under stress,The market of discussions is hot

Gorakhpur News: तनाव में था रोहित यह वजह कुछ, चर्चाओं का बाजार गरम- एमएमएमयूटी प्रबंधन नरम

Thu, 25 Apr 2024 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
student of mmmut Gorakhpur, Rohit was under stress,The market of discussions is hot
एमएमएमयूटी( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के रामानुजन छात्रावास के ऊपरी मंजिल से गिरकर छात्र के चोटिल होने की घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


छात्र के गिरने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। छात्रावास में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। इससे घटना के बारे में जानकारी हो सकती है। बहरहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


हॉस्टल में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक द्वितीय सेमेस्टर का छात्र रोहित कुमार को लेकर कभी शिकायत भी विश्वविद्यालय प्रशासन के पास नहीं आई। किसी बात को लेकर रोहित तनाव में था, छत पर क्यों गया और कैसे गिरा? ये सारे सवाल चर्चाओं के केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदरखाने चर्चा यह भी है कि इस घटना के बाद से ही छात्रावासों में निगरानी बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के कई अधिकारी दो दिनों में एम्स जा चुके हैं और छात्र के हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं। लेकिन, इस बारे में कोई भी कुछ साझा करने को तैयार नहीं है।


पहले तो पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई। जब बुधवार को जानकारी सार्वजनिक हुई तो छात्रावास में वार्डेन भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, पूरे मामले से पर्दा तभी उठ पाएगा जब छात्र की तबीयत में सुधार होगा और बातचीत करने की स्थिति में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed