फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rohin came below the danger mark, Rapti 81 cm above the red mark.

Gorakhpur News: रोहिन खतरे के निशान से नीचे आई, राप्ती लाल निशान से 81 सेमी ऊपर

Sun, 06 Oct 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rohin came below the danger mark, Rapti 81 cm above the red mark.
गोरखपुर। खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियों में से शनिवार को रोहिन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेमी नीचे आ गया। जबकि, राप्ती नदी अब भी खतरे के निशान से 81 सेमी ऊपर बह रही है। सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। लेकिन, वह अब भी खतरे के निशान से 25 सेमी ऊपर है। बाढ़ के कारण 43 गांव प्रभावित है। इन गांवों में 129 नांवों को लगाया गया है। प्रभावित गावों में प्रशासन की तरफ से 1800 राशन किट का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

नेपाल में भारी बारिश की वजह से पूरे मंडल में बाढ़ से हालात हो गए थे। सरयू, राप्ती, रोहिन जैसी नदियों में उफान आ गया। इससे जिले में एक बार फिर बाढ़ के हालात हो गए। 43 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए। इन गांवों में प्रशासन राहत सामग्री का वितरण करा रहा है। राप्ती की वजह से चार तहसीलों में लोगों को मुुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी नीचे उतरना शुरू हो गया है, लेकिन राप्ती अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर है। इस कारण विकट स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता का कहना है कि गंगा नदी में पानी अधिक होने के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है। जब सरयू का पानी तेजी से घटने लगेगा तभी राप्ती नदी का पानी तेजी से नीचे आएगा। पानी कम होने पर नदी कटान करती है। लेकिन, अभी स्थिति सामान्य है। विभाग लगातार निगरानी का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed