फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Roadways gets five mini buses, will be operated on local routes

Gorakhpur News: रोडवेज को मिलीं पांच मिनी बसें, लोकल रूटों पर होंगी संचालित

Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Roadways gets five mini buses, will be operated on local routes
पहली बार रोडवेज शुरू कर रहा है मिनी बस का संचालन
विज्ञापन


गोला-खजनी रूट पर चलेंगी बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
गोरखपुर। रोडवेज के बेड़े में पहली बार मिनी बसें शामिल हो गई हैं। बृहस्पतिवार को पांच बसें गोरखपुर पहुंच गईं। इन बसों को गोला-खजनी रूट पर संचालित किया जाएगा। इससे स्थानीय यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
परिवहन निगम पहली बार मिनी बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने गोरखपुर परिक्षेत्र के लिए 70 मिनी बसों की मांग की थी। मुख्यालय से बृहस्पतिवार को पांच बसें गोरखपुर पहुंच गई हैं। इन बसों को राप्तीनगर कार्यशाला में खड़ा किया गया है। परिवहन निगम की मिनी बसें उन लोकल रूटों पर चलाई जाएंगी जहां लोड कम है और बड़ी बसें भेजने पर रोडवेज को नुकसान होता है। प्राप्त पांच बसों को कचहरी बस स्टेशन से गोला बाजार, उरुवा बाजार, सिकरीगंज, हरनही और खजनी रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि पांच बसें मिलने के बाद इनके रूट तय कर लिए गए हैं। तीन बसें गोला रूट पर चलाई जाएंगी। सोमवार तक इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा। शेष बसों के रूट भी जल्द तय कर लिए जाएंगे। इस महीने पांच और मिनी बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed