{"_id":"6625a8fa7dec453f1209c164","slug":"gorakhpur-news-road-to-purvanchal-will-be-easy-from-nainital-direct-train-will-run-between-lalkuan-varanasi-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-534366-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नैनीताल से आसन होगी पूर्वांचल की राह...लालकुआं-वाराणसी के बीच चलेगी सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नैनीताल से आसन होगी पूर्वांचल की राह...लालकुआं-वाराणसी के बीच चलेगी सीधी ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहगढ़-मैलानी रूट के उच्चीकरण के बाद पीलीभीत और नैनीताल के लिए लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। अब लालकुआं-वाराणसी सिटी के बीच एक ट्रेन चलाने की घोषणा हुई है, जो गोरखपुर के रास्ते जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने पर उत्तराखंड के लोग सीधे गोरखपुर आकर बाबा गोरक्षनाथ और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। वहीं गोरखपुर और वाराणसी इलाके के लोग भी नैनीताल और हल्द्वानी जाकर गर्मी की छुट्टियां बीता सकेंगे।
लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआं से 29 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार और वाराणसी सिटी से 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को नौ फेरों के लिए किया जाएगा। लालकुआं से दोपहर तीन बजे यह ट्रेन चलेगी। किच्छा, इज्जतनगर, भोजीपुरा से पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती से गोरखपुर पहुंचेगी।
यहां से देवरिया सदर, भटनी से बेल्थरा रोड, मऊ, औड़िहार होते हुए वाराणसी सिटी पहुंचेगी। वाराणसी सिटी से यह ट्रेन 30 अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वाराणसी सिटी से दोपहर 2:15 बजे ट्रेन रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 06:30 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस ट्रेन में जेनरेटर सह लगेज यान के एक, एलएसएलआरडी के 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच समेत कुल 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
रामनगर-लखनऊ के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर। रामनगर-लखनऊ जं.-रामनगर ग्रीष्मकालीन द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन रामनगर से 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार और लखनऊ जं. से 26 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को 20 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन रामनगर से सुबह 09:00 बजे चलेगी। काशीपुर, बाजपुर, लालकुआं, पंतनगर से किच्छा, बहेरी, भोजीपुरा, पीलीभीत, मैलानी, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली, मोहिबुल्लापुर होते हुए शाम 07:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ जंक्शन से रात में 09 बजे यह ट्रेन रामनगर के लिए चलेगी और सुबह 07: 05 बजे यात्रा समाप्त करेगी। इस ट्रेन में जीएसएलआरडी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 03, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
-- -- --