फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Road plunged into darkness on Diwali, Municipal Corporation demanded Rs 39.65 lakh from PWD

Gorakhpur News: दीपावली पर अंधेरे में डूबा मार्ग, नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी से मांगी 39.65 लाख की राशि

Mon, 20 Oct 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Road plunged into darkness on Diwali, Municipal Corporation demanded Rs 39.65 lakh from PWD
नगर निगम ने मार्ग की लाइटों का सशर्त हस्तांतरण किया है स्वीकार
विज्ञापन

गोरखपुर। दीपावली के मौके पर एमपी पॉलिटेक्निक से बरगदवां होते हुए महेसरा तक रोशनी का इंतजाम अधूरा रह गया है। नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से इस रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के अनुरक्षण और मरम्मत के लिए 39,65,431.30 रुपये की धनराशि तत्काल जारी करने की मांग की है।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने इस संबंध में राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजते हुए मार्ग की लाइटों का सशर्त हस्तांतरण नगर निगम में स्वीकार किया है। उन्होंने साफ किया कि जब तक बकाया बिजली बिल और पुराने देयक निपटाए नहीं जाते, तब तक कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों में 11 बार पत्राचार करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि दीपावली जैसे पर्व पर भी मार्ग की अधिकांश लाइटें बंद हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। यह मुद्दा मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और पार्षदों ने सदन में भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम ने लाइटों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी संभाल ली है, पर साथ ही बकाया भुगतान की मांग दोहराई है। अपर नगर आयुक्त ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed