फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Road construction incomplete on both sides from Padleganj to Firaq intersection.

Gorakhpur News: पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक दोनों किनारे पर सड़क निर्माण अधूरा

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Road construction incomplete on both sides from Padleganj to Firaq intersection.
पैडलेगंज चौराहे के पास अभी जमीन को लेकर उलझा हुआ है मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक बन रही फोरलेन पर दोनों किनारे पर एक-एक घर के सामने सड़क चौड़ीकरण का काम बाकी है। फोरलेन के डिवाइडर पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम हो चुका है। हालांकि पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक दोनों किनारे पर सड़क निर्माण अभी अधूरा है। बताया जा रहा है कि पैडलेगंज के पास अभी जमीन को लेकर मामला उलझा हुआ है।
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोरलेन सड़क बन रही है। अप्रैल 2023 में करीब 1800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। इसके लिए शासन ने 255 करोड़ का बजट जारी किया था। सड़क का काम नवंबर 2024 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कुछ जगहों पर पुराना निर्माण तोड़ने में हुई देरी के चलते सड़क अभी तक अधूरी है। सड़क पर डिवाइडर बनाने के साथ ही उस पर लाइटें भी लगा दी गई हैं। केवल पैडलेगंज चौराहे के पास एक मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा जाना शेष है। इसके अलावा नर्सिंग होम की तरफ से सड़क का कुछ काम बाकी है। वहीं फिराक चौराहे के पास भी एक घर के सामने नाला निर्माण काम बचा हुआ है।
विज्ञापन



वर्जन...
पैडलेगंज से फिराक चौराहा तक नई सड़क बनाने के साथ-साथ डिवाइडर और लाइट लगाने का काम भी कराया जा रहा है। अब केवल दोनों तरफ इंट्री प्वाइंट पर ही थोड़ा काम बचा है। उसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed