फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Reward of Rs 15 thousand arrested from Ludhiana after four years

Gorakhpur News: 15 हजार का इनामी चार साल बाद लुधियाना से गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Reward of Rs 15 thousand arrested from Ludhiana after four years
उनवल। खजनी थाने में 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने चार साल बाद पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे रविवार को खजनी थाने लेकर आई।
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा करा लेने के आरोपी राजेश सिंह (56) पुत्र हरिद्वार सिंह निवासी पिड़िया बाजार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को खजनी पुलिस चार साल से खोज रही थी। रविवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लेकर आई। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने वांछित अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी 2021 से ही लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed