फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Revised proposal for widening Asuran-Pipraich road got approval.

Gorakhpur News: असुरन-पिपराइच मार्ग चौड़ीकरण के पुनरीक्षित प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Wed, 29 Jan 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Revised proposal for widening Asuran-Pipraich road got approval.
पहले 28 मीटर चौड़ा करने का था प्रस्ताव, अब 20.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन

जल्द ही प्रभावित लोगों में किया जाएगा मुआवजा वितरण


गोरखपुर। असुरन चौक से पिपराइच तक करीब 19.5 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने को लेकर संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान, दुकान व जमीनों का मुआवजा वितरण फरवरी में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

कुशीनगर और महराजगंज जिले से जुड़ी असुरन-पिपराइच मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक है। इस रोड के किनारे नई-नई कॉलोनियां भी विकसित हो रही हैं। जंगल धूसड़ तक कई नए मोहल्ले बस गए हैं। इसे देखते हुए पिछले साल इस सड़क को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिली थी। पहले यह सड़क असुरन से लेकर पिपराइच तक 29 मीटर चौड़ी बननी थी। लेकिन असुरन के व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क की चौड़ाई आबादी के बीच घटाकर 20.5 मीटर कर दी गई। चौड़ाई कम करने से तमाम लोगों की मकान-दुकान टूटने से बच जाएंगे। इसके बाद पिपराइच के लोग भी कस्बे में सड़क की चौड़ाई कम करने की मांग करने लगे। कस्बे के मकानों को बचाने के लिए फोरलेन बाईपास बनाने की संभावना भी तलाशी गई, लेकिन उपयुक्त जगह नहीं मिली। इसके बाद इसी सड़क को कप्तानगंज जाने वाली सड़क तक 20.5 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया।
विज्ञापन

---
सात-सात मीटर चौड़े होंगे दोनों लेन
नई डिजाइन में दोनों लेन की चौड़ाई 7-7 मीटर रहेगी। शेष पर डिवाइडर, फुटपाथ और नाला का निर्माण किया जाएगा। आबादी के बीच चौड़ाई घटने से बहुत से व्यापारियों का मकान और दुकान टूटने से बच जाएगा। साथ ही इससे निर्माण की लागत में भी कमी आएगी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तृतीय को इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। नए प्रस्ताव के अनुरूप जमीन के सीमांकन के साथ ही असुरन से लेकर पिपराइच तक सड़क की पैमाइश का काम भी पूरा हो गया है। कहां कितने मकान टूटेंगे और कितनी जमीन का अधिग्रहण होगी, ये सारी गणना हो चुकी है। इसके अनुरूप ही संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

वर्जन
संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी उसकी कॉपी मुख्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। कॉपी मिलने पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस जगह पर कितना मुआवजा वितरण करना है। प्रयास है कि फरवरी में मुआवजा वितरण कर निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाए।
अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed