फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Retired home guard is stubborn, brother had filed a case

Gorakhpur News: मनबढ़ है सेवानिवृत्त होमगार्ड, भाई ने दर्ज कराया था केस

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Retired home guard is stubborn, brother had filed a case
वर्ष 2023 में पटीदारों ने सेवानिवृत्त होमगार्ड, बेटे, बहू व पत्नी पर दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

पुलिस ने बेटे के हत्या के आरोपी होमगार्ड को पुलिस ने भिजवाया जेल
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में शराब के नशे में धुत सेवानिवृत होमगार्ड ने शनिवार की रात अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से बड़े बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने पहुंची छोटी बहू को भी गोली मार दी। सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी सेवानिवृत्त होमगार्ड को जेल भिजवाया दिया। उसके विरुद्ध पूर्व में भाई ने ही बड़हलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। वह शुरू से ही मनबढ़ प्रवृत्ति का था। उसकी कारगुजारी से आसपास के लोग भी त्रस्त रहते थे।
चौतीसा गांव निवासी हरि यादव सेवानिवृत होमगार्ड है। लोगों का कहना है कि वह शुरू से ही मनबढ़ प्रवृति का रहा है। उसके व्यवहार से परिवार के साथ आसपास के लोग भी परेशान रहते थे। नशे में धुत होकर किसी से भी मारपीट पर उतारू हो जाता था। वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होमगार्ड ने अपने ही सगे भाई प्रदीप नारायण के साथ मारपीट की थी। इस मामले में भाई ने सेवानिवृत्त होमगार्ड हरि नारायन यादव, पत्नी विमला देवी, बड़ी बहू नीतू देवी व बड़े बेटे अनूप नारायन यादव के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बंदूक लेकर पहुंचा था आरोपी
शनिवार को हरि यादव नशे की हालत में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। आरोप है कि घर से अपनी दो नाली बंदूक लेकर बड़े बेटे अनूप यादव को मारने पहुंचा। यह देख हरि यादव की छोटी बहू सुप्रिया अपनी सास विमला देवी के साथ भागते हुए मौके पर पहुंची। तब तक हरि यादव ने अनूप यादव पर गोली चला दी। इसके बाद फिर फायरिंग करने वाला ही था कि उसकी बहू ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हो गई थी। इस घटना में बड़े बेटे अनूप यादव की मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने अनूप की पत्नी नीतू देवी की तहरीर पर आरोपी हरि यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर सोमवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
घायल छोटू बहू का चल रहा इलाज
बीते शनिवार को नशे धुत सेवानिवृत होमगार्ड हरि यादव की गोली से घायल छोटी बहू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके हाथ व पेट में छर्रा लगा था। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ थी। परिजन उसे डिस्चार्ज कर घर लाने वाले थे, परंतु डॉक्टरों ने जख्म ताजा होने के चलते उसे रोक दिया। सोमवार को उसकी सास विमला देवी सुप्रिया के बेटा और बेटी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। घटना के दिन से दोनों बच्चे दादी के पास ही थे। दोनों मां को देखने की जिद कर रहे थे।

-----------------------
काश! घटना के दिन होती घर पर तो नहीं जाती अनूप की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज (गोरखपुर)। चौतीसा गांव निवासी अनूप की मौत के बाद उसकी पत्नी नीतू देवी का रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार उस घड़ी को कोसे जा रही है जब वह मायके जाने के लिए घर से निकली थी। उसका कहना था कि वह मायके नहीं गई तो यह घटना नहीं होती। वह अनूप को संभाल लेती और बाप-बेटा आमने-सामने नहीं होते है। नीतू ने बताया कि अनूप यादव विदेश से आने के बाद घर पर ही मकान से सौ मीटर दूरी पर अलग रहकर घोठा पर परिवार के साथ रहने लगा। आटा चक्की लगाकर दिन-रात मेहनत करता था। इसके बाद भी ससुर हरि यादव उससे आए दिन विवाद करते रहते थे। घटना के एक दिन पहले वह अपनी दोनों बेटियों और बेटे को लेकर मायके गई थी। शनिवार की रात सूचना मिलती है कि पति की मौत हो गई। उसका कहना है कि अगर वह यहां होती तो उसका सुहाग आंखों के सामने होता। परिवार उजड़ने से बच जाता है। अनूप को याद कर वह बेटे व बेटियों के साथ रोए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed