फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Respect for faith... do not play loud DJ music, be careful

Gorakhpur News: आस्था का सम्मान... न बजाएं तेज डीजे, रखें ध्यान

Thu, 02 Oct 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Respect for faith... do not play loud DJ music, be careful
प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीजे के कर्कश शोर से परेशान हैं बसंतपुर वासी
विज्ञापन


गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की विजयादशमी को बसंतपुर से निकलने वाली प्रतिमा विसर्जन यात्रा में तेज आवाज में डीजे के शोर से मोहल्लेवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि आस्था व श्रद्धा का वे स्वागत व सम्मान करते हैं लेकिन डीजे के शोर व तेज गानों पर पाबंदी लगनी चाहिए। इस पर समितियों को ध्यान देना चाहिए।



शहर की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का जुलूस अपनी सकरी गलियों के लिए जाने जाने वाले घंटाघर के रास्ते बसंतपुर, हांसुपुर से पुरानी चुंगी होते हुए राजघाट जाता है। बसंतपुर निवासी भजन लाल बताते हैं कि विसर्जन के जुलूस में शामिल डीजे की तेज आवाज से परेशानी होती है। हृदय रोग के मरीजों को इसके तेज आवाज से परेशानी होती है। कुछ लोग विसर्जन के समय अपना घर छोड़ दूसरी जगह चले जाते हैं। वहीं राम सिंह बताते है कि वह कई सालो से श्रीराम अखाड़ा जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन विसर्जन में डीजे की आवाज के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि फुहड़ गानों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए और इसका सख्ती के साथ पालन होना चाहिए। वहीं राकेश श्रीवास्तव बताते हैं कि बचपन में वे लोग राघव शक्ति मिलन कार्यक्रम का इंतजार करते थे लेकिन अब डीजे की आवाज के कारण वे लोग अपने घरों की खिड़की-दरवाजे बंद कर लेते हैं। कम से कम कार्यक्रम के बीच तेज डीजे पर लगाम लगना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed