फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Researchers become aware about intellectual property rights

Gorakhpur News: बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर जागरूक हुए शोधार्थी

Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Researchers become aware about intellectual property rights
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

सीएसआईआर की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कनिका मलिक ने दिया व्याख्यान

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों व शोधार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में पेटेंट, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेत, ट्रेडमार्क, व्यापार रहस्य आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित कार्यशाला में संयोजक प्रो. दिनेश यादव ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके बाद रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल व आईपीआर सेल द्वारा तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया। प्रति कुलपति व विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. शांतनु रस्तोगी ने अध्यक्षीय भाषण दिया। डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज, प्रोफेसर एवं प्रमुख, आनुवंशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग और सीईओ बौद्धिक संपदा प्रबंधन केंद्र, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रो. एचएस चावला ने ''''''''बौद्धिक संपदा अधिकार : एक अवलोकन'''''''' पर व्याख्यान दिया। सीएसआईआर की वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. कनिका मलिक ने कॉपीराइट और प्रकाशन मुद्दे पर जानकारी दी। अधिवक्ता आशीष शर्मा, मैनेजिंग पार्टनर, आईपी नेशन ने ''''''''पेटेंट सुरक्षा का मार्ग: फाइलिंग से ग्रांट तक के चरण'''''''' विषय पर व्याख्यान दिया। पद्मश्री प्रो. राम चेत चौधरी ने ''''''''उत्तर प्रदेश में भौगोलिक संकेत टैग: लाभ और हानि'''''''' पर चर्चा की। कार्यशाला में सहभागिता कर रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। संचालन डॉ. गौरव सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed