फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Relative had committed theft with his friends and had the gold melted

Gorakhpur News: रिश्तेदार ने दोस्तों की साथ की थी चोरी, गलवा दिया था सोना

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Relative had committed theft with his friends and had the gold melted
एम्स थाना क्षेत्र के कुनराघाट में 20 मिनट के अंदर 45 लाख रुपये की हुई थी चोरी
विज्ञापन


रिश्तेदार समेत तीन आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुनराघाट इलाके में पिछले दिनों 45 लाख की चोरी के मामले में आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित के एक नजदीकी रिश्तेदार ने ही दो दोस्तों के साथ मिलकर 35 लाख के गहने और 10 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। यह भी खबर है कि आरोपियों ने गहने गलवा दिए थे। पुलिस रिश्तेदार समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने रिश्तेदार के जिन दोस्तों को हिरासत में लिया है, वे सिकरीगंज के रहने वाले हैं। आरोपियों ने वहीं के सराफा व्यापारी को सोने के आभूषण बेचकर गलवा दिए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एम्स थाना क्षेत्र के कुनराघाट स्थित आवास विकास काॅलोनी निवासी रेस्टोरेंट संचालक मानवेंद्र राय के घर को बीते शनिवार की शाम चोरों ने निशाना बनाया था। लोगों की आवाजाही के बीच हेलमेट पहनकर तीन आरोपी घर में दाखिल हुए और महज 20 मिनट में आलमारी में रखे 35 लाख रुपये के गहने व दस लाख रुपये नकदी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस को मिले फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने बेखौफ होकर चोरी की। वे बाइक से आते हैं फिर सीधे घर में घुस जाते हैं। घर में घुसते समय कुछ पड़ोसी भी बाहर थे, फिर भी आरोपी बिना डरे चोरी को अंजाम देकर आराम से निकल गए। पड़ोसी की सूचना पर बेटे देवांश ने पिता मानवेंद्र को सूचना दी। इसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस सोमवार को मामले का पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed