फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Registration for EWS and LIG flats in Palm Paradise from 21st

Gorakhpur News: पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट के लिए 21 से पंजीकरण

Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Registration for EWS and LIG flats in Palm Paradise from 21st
नए सिरे से हुई फ्लैट की कास्टिंग, कीमत में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी
विज्ञापन

120 फ्लैट के लिए ऑनलाइन मोड में पंजीकरण शुरू करेगा प्राधिकरण
गोरखपुर। पाम पैराडाइज में बने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों के लिए 21 जुलाई से पंजीकरण शुरू हो सकता है। नए सिरे से फ्लैटों की काॅस्टिंग कर ली गई है। पुरानी कीमत में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल गोरखपुर विकास प्राधिकरण 120 फ्लैटों के लिए ऑनलाइन मोड पर पंजीकरण खोलेगा। लॉटरी ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन, इसे लेकर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
देवरिया बाईपास पर निजी काॅलोनी पाम पैराडाइज विकसित की गई है। नियम के अनुसार, 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी फ्लैट बनाने थे। प्रथम चरण में 160 फ्लैट बनाए गए हैं। इनमें 80 ईडब्ल्यूएस व इतने ही एलआईजी फ्लैट शामिल हैं। इनमें से 40 फ्लैट खोराबार आवासीय टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में जमीन देने वाले काश्तकारों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 10 एलआईजी व 30 ईडब्ल्यूएस हैं। शेष 120 के लिए आवेदन सोमवार को निकालने की तैयारी है। इनमें 70 एलआईजी व 50 ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत पहले 4.50 लाख रुपये और एलआईजी की नौ लाख रुपये थी। डेवलपर्स ने शहर की आबादी 10 लाख से अधिक होने का हवाला देते हुए नए सिरे से कास्टिंग करने की मांग की थी।
विज्ञापन

जीडीए ने नए सिरे से कास्टिंग की और दोनों तरह के फ्लैट की कीमत में 20 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया। योजना में ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत 5.40 लाख रुपये और एलआईजी फ्लैट की कीमत 10.80 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आय प्रमाणपत्र लगाना जरूरी
फ्लैटों के लिए पंजीकरण कराते समय आय प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य होगा। ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए तीन लाख रुपये वार्षिक तक का आय प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। एलआईजी फ्लैट के लिए आवेदन करना है तो आय प्रमाण पत्र 3 से 6 लाख रुपये वार्षिक तक का होगा। पंजीकरण के लिए जीडीए की ओर से एक महीने का समय दिया जाएगा। इस बीच जनहित पोर्टल के माध्यम से लोग आवेदन कर सकते हैं। एक महीने बाद लॉटरी निकाली जाएगी। आवंटन के लिए जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया है। कमेटी में नगर आयुक्त की ओर से नामित एक अधिकारी, एडीएम एफआर व विकासकर्ता शामिल होंगे।

--
कोट..
पाम पैराडाइज में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों की नए सिरे से कास्टिंग कर दी गई है। सोमवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। जनहित पोर्टल के माध्यम से लोग पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आय प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है।


- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed