{"_id":"682a2e134f227ade5707978c","slug":"gorakhpur-news-refusal-to-marry-for-bike-and-two-lakh-cash-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-941305-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक व दो लाख नगदी के लिए शादी से इन्कार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक व दो लाख नगदी के लिए शादी से इन्कार, केस दर्ज
विज्ञापन
तिलक में दिया गया सामान और नकदी वापस पाने के लिए भागदौड़ करती रही पीड़िता
सामान व पैसे नहीं वापस करने पर थकहार कर महिला ने दर्ज कराया केस
पिपराइच। हंसी खुशी तिलक की रस्म पूरी होने के बाद दहेज में नगदी व बाइक की मांग करते हुए लड़के और उसके पिता ने शादी से इन्कार कर दिया और बारात लेकर नहीं गए। आरोप है कि तिलक में दिया गया सामान और नकदी लौटाने में भी आनाकानी करने लगे। चार महीने से भागदौड़ कर रही पीड़िता महिला ने दोनों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी की शादी गुलरिहा क्षेत्र के रूदल निषाद नाम के युवक से तय हुई थी। 2 दिसंबर 2024 को तिलक और 10 दिसंबर 24 को शादी की तिथि तय थी। दहेज में वर पक्ष ने 1.80 लाख नकद भी ले लिए। सारी तैयारी हो चुकी थी। इसके बाद वर पक्ष ने बाइक और दो लाख नकदी की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जाहिर करने पर तिलक के बाद वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता दी गई नकदी और सामान वापस पाने के लिए गुहार लगाती रही। चार माह बाद भी नकदी और सामान वापस नहीं मिलने पर उसने पिपराइच थाने में गुलरिहा क्षेत्र के सत्यनगर निवासी रूदल निषाद और उसके पिता राम सूरत के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।